1. बुकिंग एवं अग्रिम भुगतान
क्लाइंट को कुल पैकेज राशि का 80% अग्रिम विवाह से पहले भुगतान करना होगा।
निर्धारित समय पर अग्रिम भुगतान न होने पर सर्विस प्रोवाइडर की टीम काम करने जाने के लिए बाध्य नहीं होगी।
2. बुकिंग रद्द एवं अग्रिम वापसी
एक बार विवाह की तारीख कन्फर्म कर बुकिंग हो जाने के बाद दिया गया अग्रिम किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
बुकिंग कन्फर्म होने के बाद कैंसलेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
3. तारीख परिवर्तन / स्थगन
यदि विवाह की तारीख विवाह से दो महीने पहले बदली या स्थगित की जाती है, तो नई तारीख, सीजन, लोकेशन और उपलब्धता के अनुसार पैकेज शुल्क पुनः निर्धारित किया जाएगा।
4. एल्बम के अतिरिक्त पेज
पैकेज में निर्धारित पेज से अधिक पेज एल्बम में जोड़ने पर क्लाइंट को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
5. लाइटिंग, सजावट एवं वातावरण
जहाँ दूल्हा-दुल्हन बैठेंगे, वहाँ उचित लाइटिंग, सजावट और पर्याप्त स्थान होना चाहिए, ताकि अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो ली जा सके।
यदि उचित लाइटिंग या वातावरण नहीं होगा, तो आउटपुट की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिसके लिए सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार नहीं होंगे।
6. प्रचार हेतु उपयोग का अधिकार
सर्विस प्रोवाइडर द्वारा ली गई फोटो एवं वीडियो को फेसबुक, वेबसाइट, सोशल मीडिया या अन्य प्रचार माध्यमों में उपयोग किया जा सकता है।
यदि क्लाइंट प्रचार में उपयोग की अनुमति नहीं देते हैं, तो कुल पैकेज राशि पर अतिरिक्त 10% शुल्क लागू होगा।
7. डिलीवरी समय सीमा
एल्बम के लिए फोटो चयन पूरा होने के बाद 4 महीने के भीतर फोटो और वीडियो प्रदान किए जाएंगे।
यदि 4 महीने के भीतर डिलीवरी नहीं होती है, तो बकाया राशि पर 15% छूट दी जाएगी।
8. फोटो चयन में देरी
यदि क्लाइंट फोटो चयन में 2 महीने से अधिक समय लेते हैं, तो कुल राशि पर 10% अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।
9. एल्बम की कीमत
Single Side Album:
• 1 एल्बम: ₹6,000
• 2 एल्बम: ₹12,000
Both Side Album:
• 1 एल्बम: ₹10,000
• 2 एल्बम: ₹15,000
एल्बम डिजाइन अप्रूवल के बाद पूरा भुगतान करना होगा।
भुगतान में देरी होने पर एल्बम और वीडियो की डिलीवरी भी देरी से होगी।
10. प्री-वेडिंग शूट
विवाह की तारीख से कम से कम 2 महीने पहले प्री-वेडिंग शूट पूरा करना आवश्यक है।
देरी होने पर प्री-वेडिंग फोटो/वीडियो देर से मिल सकते हैं, जिसके लिए सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार नहीं होंगे।
11. हार्ड डिस्क उपलब्ध कराना
विवाह से 7 दिन पहले, 80% भुगतान करते समय क्लाइंट को एक हार्ड डिस्क देना होगा।
यदि हार्ड डिस्क नहीं दी जाती है, तो किसी भी डेटा की कमी के लिए सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार नहीं होंगे।
12. डेटा लॉस एवं तकनीकी समस्या
यदि सर्विस प्रोवाइडर की हार्ड डिस्क से कोई डेटा खराब होता है, तो क्लाइंट को अपनी हार्ड डिस्क देनी होगी।
ऐसा न होने पर डेटा देने में देरी या असमर्थता के लिए सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार नहीं होंगे।
कार्य के दौरान मेमोरी कार्ड खराब होना, डेटा लॉस, मशीन खराबी या अन्य तकनीकी समस्या के लिए सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार नहीं होंगे।
13. सीजनल डिलीवरी शर्त
यदि फोटो चयन अक्टूबर से फरवरी के बीच किया जाता है, तो फरवरी के बाद फोटो और वीडियो एडिट एवं डिलीवर करने में अधिकतम 4 महीने लग सकते हैं।
जल्दी डिलीवरी के लिए सितंबर से पहले फोटो चयन करना उचित है।
14. फोटो एवं वीडियो डिलीवरी
फोटो और वीडियो एक साथ दिए जाएंगे।
अलग-अलग नहीं दिए जाएंगे।
पूरा भुगतान करने के बाद ही क्लाइंट को फोटो और वीडियो मिलेंगे।
अंतिम भुगतान के समय कोई डिस्काउंट या बदलाव स्वीकार नहीं होगा।
15. एडिटिंग परिवर्तन
वीडियो और एल्बम एडिटिंग में एक बार बदलाव किया जा सकता है।
अतिरिक्त बदलाव के लिए अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
16. कवरेज सीमाएं
फूलशय्या, दधिमंगल और खाने की फोटो/वीडियो नहीं की जाएगी।
केवल दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के साथ बैठने के समय की शूटिंग की जाएगी।
17. टीम रिपोर्टिंग समय
सर्दियों में टीम सुबह 10 से 11 बजे के बीच लोकेशन पर पहुंचेगी।
यदि 10 बजे से पहले कोई कार्यक्रम है, तो पहले से जानकारी देना आवश्यक है और जरूरत पड़ने पर एक दिन पहले रुकने की व्यवस्था करनी होगी।
गर्मियों में टीम सुबह 9 से 10 बजे के बीच पहुंचेगी।
18. लोकेशन एवं अतिरिक्त स्टाफ
कार्य स्थल, स्थान का आकार और संभावित भीड़ पहले से बताना आवश्यक है।
बड़े स्थान पर अतिरिक्त फोटोग्राफर/वीडियोग्राफर की जरूरत पड़ सकती है, जिसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
कम स्टाफ होने पर कुछ फोटो या वीडियो छूट सकते हैं, जिसके लिए सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार नहीं होंगे।
19. यात्रा, रहने एवं भोजन की व्यवस्था
प्री-वेडिंग शूट के लिए सभी टीम सदस्यों का यात्रा, रहने और खाने का खर्च क्लाइंट को देना होगा।
मालदा शहर से 10 किमी बाहर होने पर यह खर्च क्लाइंट द्वारा वहन किया जाएगा।
रहने की जगह पर साफ बिस्तर, बाथरूम और गर्मी में पंखा या एसी होना अनिवार्य है।
मार्च से अक्टूबर तक यात्रा के लिए ट्रेन में एसी कोच और बाकी समय स्लीपर देना होगा।
बस यात्रा होने पर एसी बस और रिजर्व सीट जरूरी है।
यदि कंपनी अपनी गाड़ी से आती है, तो ईंधन और टोल टैक्स का खर्च क्लाइंट को देना होगा तथा गाड़ी पार्किंग की उचित व्यवस्था करनी होगी।
20. अतिरिक्त सेवाएं
ब्रॉशर में दिए गए सेवाओं के अलावा अन्य सेवाएं अतिरिक्त शुल्क पर उपलब्ध होंगी।
अतिरिक्त Occasion , समय या कवरेज के लिए भी अतिरिक्त शुल्क लागू होगा।
21. डेटा स्टोरेज
सर्विस प्रोवाइडर क्लाइंट का डेटा अधिकतम 1 वर्ष तक सुरक्षित रखेगा।
1 वर्ष के बाद क्लाइंट को अपनी हार्ड डिस्क देनी होगी।
फाइनल डिलीवरी के बाद RAW फाइल्स को स्टोर करना सर्विस प्रोवाइडर के लिए अनिवार्य नहीं है।
22. पर्याप्त समय
विवाह के दिन पर्याप्त समय देना जरूरी है ताकि अच्छी क्वालिटी का काम हो सके।
समय की कमी से क्वालिटी प्रभावित होने पर सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार नहीं होंगे।
क्लाइंट बुकिंग से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़कर समझेंगे और सहमति देंगे।
भविष्य में किसी भी विवाद से बचने के लिए यह एग्रीमेंट दोनों पक्षों की सहमति से बनाया गया है।
Copyright © 2014 Memories In Motion - All Rights Reserved.

-:T&C Applied :-
🎉 12 Years Celebration Offer 💍
Planning your wedding in Malda?
For a limited time, get a
FREE Pre-Wedding Shoot in Malda on all packages from Classic to Platinum Package in both Side 📸
Cinematic & Candid Photography by Memories In Motion